अब उमंग ऐप पर होगा UAN बनाने से लेकर एक्टिव करने का काम
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और आवंटित करने की प्रक्रिया को अब सरकार के उमंग ऐप पर डाल दिया है।
यह बदलाव जुलाई से लागू होगा। इससे ऑनलाइन UAN से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचना और भी आसान और तेज हो जाएगी।
अगर, आपको अपना UAN एक्टिव करना है या नया UAN बनवाना है तो यह सारा काम अब उमंग ऐप के जरिए ही होगा। इसके लिए आपको 'EPFO सर्विसेज' में जाकर आधार फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करना होगा।
UAN तक पहुंच अब आसान
नए पोर्टल की वजह से अपना UAN ढूंढना अब और भी सुविधाजनक हो गया है। इसके अलावा, आप अभी भी खास फॉर्मेट में दस्तावेज अपलोड करके मौत के दावे (डेथ क्लेम) फाइल कर सकते हैं।
EPFO ने जानकारी दी है कि शुरुआत में कुछ देरी हो सकती है क्योंकि नए सत्यापन चरणों को लागू किया जा रहा है। इसलिए, जब तक तकनीकी दिक्कतें ठीक नहीं हो जातीं, तब तक व्यस्त समय में बार-बार लॉग-इन करने या एक साथ कई फॉर्म भरने से बचें।