क्यों EPFO ने ऑनलाइन PF क्लेम पर लगाई रोक?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सिस्टम को एक बड़ा अपडेट दे रहा है, ताकि आपका ऑनलाइन भविष्य निधि (PF) क्लेम तेजी और आसानी से हो सके।
अभी कुछ समय के लिए ऑनलाइन क्लेम जमा करने और उन पर कार्रवाई करने का काम रोक दिया गया है।
ऐसे में अगर, आप अपना PF का पैसा निकालना चाहते हैं या कोई नया क्लेम फाइल करना चाहते हैं तो आपको नए प्लेटफॉर्म के पूरी तरह से चालू होने तक इंतजार करना होगा।
अपग्रेड से क्लेम मंजूरी की रफ्तार बढ़ेगी
इस अपग्रेड के तहत डाटाबेस को आपस में जोड़ा जा रहा है और सॉफ्टवेयर को भी बेहतर बनाया जा रहा है। उम्मीद है कि इससे भविष्य में क्लेम मंजूरी की प्रक्रिया काफी तेजी से पूरी होगी।
EPFO के मुताबिक, यह काम 1 जुलाई तक पूरा हो सकता है, लेकिन यह समय-सीमा काम की प्रगति पर निर्भर करेगी। अगर, आपको कोई दिक्कत आ रही है या कोई जरूरी सवाल पूछना है तो आप EPFO के पोर्टल पर 'कॉन्टैक्ट अस' सेक्शन में दिए गए 'ग्रीवेंस सेक्शन' में अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
संगठन ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही नया सिस्टम पूरी तरह से काम करना शुरू करेगा, सभी पुराने लंबित क्लेम को भी निपटाया जाएगा।