कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) रिटायर होने वाले कर्मचारियों को उनका भविष्य निधि (PF) का पैसा एक साथ देने की बजाय किस्तों में निकालने की सुविधा देने पर विचार कर रहा है।
इस नए सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान (SWP) के तहत रिटायर हुए लोग हर महीने, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर अपनी रकम निकाल सकेंगे। इससे उन्हें रिटायरमेंट के बाद ज्यादा आसानी होगी और एक तय आय मिलती रहेगी।
रिटायर कर्मचारी भी जमा कर सकेंगे EPF में पैसा जमा
इस प्लान के तहत यह सुविधा भी मिलेगी कि रिटायर हुए कर्मचारी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे अपने कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाते में पैसा जमा कर सकें।
इसके लिए उन्हें किसी नियोक्ता की जरूरत नहीं होगी और न ही नियोक्ता की तरफ से कोई मैचिंग योगदान देना अनिवार्य होगा।
अगर, कोई SWP को रोकना चाहे तो वह कभी भी बची हुई रकम निकाल सकता है। इसके अलावा, अगर किसी रिटायर व्यक्ति का निधन हो जाता है तो उनका जीवनसाथी या नॉमिनी भी इस लाभ को पाना जारी रख सकता है।