EPFO 3.0: अब UPI-ATM से निकाला जा सकेगा PF का पैसा, टेस्टिंग हुई पूरी
बिज़नेस
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों के लिए एक बड़ा अपग्रेड EPFO 3.0, लाने की तैयारी में है। इससे अपना भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालना बहुत आसान हो जाएगा।
जल्द ही आप अपने PF अकाउंट से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) या ATM कार्ड के जरिए पैसे निकाल पाएंगे। साथ ही, क्लेम सेटलमेंट भी अब बहुत तेजी से होंगे। अभी जो ऑटो-सेटलमेंट की सीमा एक लाख रुपये है, उसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जा रहा है।
सुविधा के लिए यह होगी आवश्यकता
इन सुविधाओं का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक एक्टिव UAN, आधार, पैन कार्ड और बैंक खाते की जानकारी होना जरूरी है।
UPI से पैसे निकालने की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है। अब बस इसके लॉन्च होने की तारीख का इंतजार है। एक बार यह सेवा शुरू हुई तो लाखों लोगों के लिए अपना PF मैनेज करना और भी आसान और सुलभ हो जाएगा।