एमिरेट्स के विमानों में भी देख सकेंगे फीफा वर्ल्ड कप के मैच
एयरलाइन कंपनी एमिरेट्स ने अपने विमानों में कंपनी के खास स्पोर्ट्स चैनल 'स्पोर्ट 24 ऑन आइस' पर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का हर मैच लाइव दिखाने की घोषणा की है।
कंपनी ने बताया कि कवरेज 19 जुलाई को अमेरिका में होने वाले फाइनल तक चलेगा। इस सर्विस से यात्री अपनी यात्रा के दौरान लाइव मैच देख सकेंगे, जिससे टूर्नामेंट का कोई भी हिस्सा उनसे छूटेगा नहीं।
इन टूर्नामेंट्स का भी करेगी प्रसारण
इतना ही नहीं, अगर आप दुबई के एमिरेट्स लाउंज में हैं तो वहां भी कुछ चुनिंदा मैच देख सकते हैं। अपनी सहूलियत के हिसाब से मैचों की पूरी लिस्ट देखने के लिए आप जून की 'आइस' मैगजीन देख सकते हैं।
यह सुविधा सिर्फ फुटबॉल प्रेमियों के लिए ही नहीं है। एमिरेट्स NBA फाइनल्स (4-20 जून), कनाडा सेल ग्रैंड प्रिक्स (20-21 जून) और फॉर्मूला वन रेस जैसे बेल्जियम ग्रैंड प्रिक्स (19 जुलाई) और हंगरी ग्रैंड प्रिक्स (26 जुलाई) का भी प्रसारण करेगी।