महिंद्रा समूह ने वायुसेना के विमान बनाने के लिए ब्राजील की कंपनी से मिलाया हाथ
ब्राजील की कंपनी एंब्रेयर और भारत के महिंद्रा समूह ने भारतीय वायुसेना के 60 मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट (MTA) प्रोजेक्ट के लिए साझेदारी की हैं।
इस प्रोजेक्ट के तहत वे KC-390 मिलेनियम जेट देने की पेशकश कर रहे हैं। ये नए विमान वायुसेना के पुराने ट्रांसपोर्ट प्लेन की जगह लेंगे, जिससे उसके बेड़े को काफी मजबूती मिलेगी।
यह साझेदारी 2023 में भारत में C-390 के प्रदर्शन के बाद बनी है। बाजार का अच्छी तरह विश्लेषण करने के बाद महिंद्रा को MTA प्रोजेक्ट में एंब्रेयर के पार्टनर के तौर पर चुना गया।
एंब्रेयर और अडाणी ग्रुप विमानन विस्तार में जुटे
एंब्रेयर अपने नागरिक विमान कारोबार को बढ़ाने के लिए अडानी ग्रुप के साथ भी काम कर रहा है। इसका मकसद भारत में क्षेत्रीय उड़ानों की बढ़ती मांग को पूरा करना है।
कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बॉस्को दा कोस्टा जूनियर के मुताबिक, अडाणी सैन्य जेट प्रोजेक्ट में भी शामिल हो सकता है।
इन दोनों साझेदारियों के जरिए एंब्रेयर भारत में सैन्य और कॉमर्शियल विमानन दोनों ही क्षेत्रों में अपनी बड़ी भूमिका तलाश रही है।