एलन मस्क की बोरिंग कंपनी की करीब 350 अरब रुपये जुटाने की योजना
एलन मस्क की बोरिंग कंपनी करीब 4 अरब डॉलर (करीब 350 अरब रुपये) जुटाने की सोच रही है। अगर, ऐसा होता है तो इसका कुल मूल्यांकन बढ़कर लगभग 20 अरब डॉलर (करीब 1,900 अरब रुपये) तक पहुंच सकती है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की खबर के अनुसार, इस कंपनी ने शहर में लोगों के आवागमन के तरीके को बदलने के मकसद से जमीन के नीचे सुरंगें (अंडरग्राउंड टनल) बनाना शुरू किया था। अब लग रहा है कि कंपनी बड़े पैमाने पर अपना काम आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
दुबई लूप बनाने की भी योजना
2022 में बोरिंग कंपनी का मूल्यांकन 5.7 अरब डॉलर (करीब 540 अरब रुपये) थी। यह कंपनी लास वेगास में अपना वेगास लूप प्रोजेक्ट चला रही है।
इसके तहत 2021 से अब तक 8 स्टेशनों से होकर 30 लाख से ज्यादा लोगों को यात्रा करवाई जा चुकी है। कंपनी अब कुछ नए प्रोजेक्ट्स पर भी नजर बनाए हुए है, जिनमें एक हाई-स्पीड 'दुबई लूप' बनाने की बात भी शामिल है। अभी यह फंडिंग राउंड पूरा नहीं हुआ है, इसलिए इसमें कुछ बदलाव भी हो सकते हैं, लेकिन कंपनी की बड़े स्तर पर विस्तार करने की योजनाएं साफ दिख रही हैं।