LOADING...
एलन मस्क ने सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को हटाने के लिए दायर किया मुकदमा
एलन मस्क ने OpenAI के CEO और अध्यक्ष को हटाने के लिए मुकदमा दायर किया है

एलन मस्क ने सैम ऑल्टमैन और ग्रेग ब्रॉकमैन को हटाने के लिए दायर किया मुकदमा

Apr 08, 2026
12:10 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) सैम ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन को हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उनका तर्क है कि कंपनी का मुनाफा कमाने की ओर झुकाव उसके मूल उद्देश्य के विरुद्ध है। टेस्ला प्रमुख का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी को फिर से एक गैर-लाभकारी संस्था के रूप में काम करना चाहिए, जिसका उद्देश्य केवल मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि सभी की मदद करना है।

बदलाव 

याचिका में किया बदलाव 

अरबपति ने दायर संशोधित याचिका में कहा कि उनके मुकदमे का उद्देश्य OpenAI के लाभ कमाने वाली कंपनी में बदलने के कारण ऑल्टमैन और अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन को उनके पदों से हटाना है। इससे पहले उन्होंने AI स्टार्टअप और उसकी समर्थक माइक्रोसॉफ्ट से 134 अरब डॉलर (करीब 12,400 अरब रुपये) तक का हर्जाना मांगा था। नई याचिका में स्पष्ट किया कि वह अपने लिए कुछ नहीं मांग रहे, बल्कि इस मिलने वाला हर्जाना OpenAI की गैर-लाभकारी शाखा को दिया जाए।

पलटवार 

मस्क के मुकदमे पर OpenAI का पलटवार  

मस्क द्वारा संशोधित मुकदमे पर OpenAI ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "अंतिम समय में एलन ने अदालत में एक याचिका दायर कर अपना रुख बदलने का दिखावा कर प्रतिष्ठा बचाने की कोशिश की है।" AI स्टार्टअप ने इस मुकदमे को कानूनी आधार पर निराधार बताया है। कंपनी ने आगे कहा, "उनका मुकदमा अहंकार, ईर्ष्या और प्रतिद्वंद्वी को धीमा करने की इच्छा से प्रेरित उत्पीड़न अभियान के अलावा कुछ नहीं है।"

Advertisement