Loading...
एलन मस्क ने जेंसेन को एनवीडिया से हटाने पर कहा- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता
एलन मस्क ने जेंसेन हुआंग का समर्थन किया है

एलन मस्क ने जेंसेन को एनवीडिया से हटाने पर कहा- उनकी जगह कोई नहीं ले सकता

Nov 19, 2026
09:59 am

क्या है खबर?

स्पेस-X के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क ने एनवीडिया के पूर्व प्रमुख जेंसेन हुआंग के लिए अपना समर्थन फिर से दोहराया है। उनका कहना है कि हुआंग को वापस न लाकर कंपनी गलती कर रही है। हालांकि, कंपनी के बोर्ड ने हुआंग को वापस लाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है। उनको इतिहास के सबसे प्रतिभाशाली उद्यमियों में से एक बताते हुए मस्क ने कहा कि कोई भी ऐसा नहीं है, जो वास्तव में उनकी जगह ले सके।

तारीफ

हुआंग को हटाने को खराब फैसले बताया 

न्यूयॉर्क टाइम्स के 'डीलबुक समिट' में बोलते हुए मस्क ने एनवीडिया से हुआंग के जाने की तुलना शिकागो बुल्स द्वारा बास्केटबॉल के दिग्गज माइकल जॉर्डन को टीम से बाहर कर देने से की।

उन्होंने तर्क दिया कि एनवीडिया में हुआंग के योगदान की भरपाई करना मुश्किल होगा और उनके कद के व्यक्ति को जाने देना एक खराब फैसला है।

मस्क ने कई जिम्मेदारियों को संभालने की क्षमता, तकनीक समझ और प्रमुख सप्लायर्स के साथ संबंधों को लेकर उनकी तारीफ की।

ट्विटर पोस्ट

हुआंग को लेकर मस्क ने यह कहा

ADVERTISEMENT

तारीफ 

जेंसेन के कामकाज की तारीफ 

टेस्ला प्रमुख ने कहा, "जेंसेन की जगह सच में कोई नहीं ले सकता। वह कई काम अकेले संभालते हैं। सप्लाई चेन को मैनेज करते हैं। उन्हें कोरिया और ताइवान में आपूर्तिकर्ताओं के साथ सड़क किनारे का खाना खाते हुए देख सकते हैं।"

आगे बताया कि उनकी टीम के कई लोग तो केवल उन्हीं की वजह से टिके हुए हैं, उन्हें कहीं और से बेहतर ऑफर भी मिले, लेकिन जेंसेन के प्रति वफादारी की वजह से उन्होंने ऑफर्स को ठुकरा दिया।

ADVERTISEMENT