LOADING...
स्पेस-X में विलय के बाद एलन मस्क ने की xAI के पुर्नगठन की घोषणा
एलन मस्क ने की xAI के पुर्नगठन की घोषणा

स्पेस-X में विलय के बाद एलन मस्क ने की xAI के पुर्नगठन की घोषणा

Feb 12, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

अरबपति एलन मस्क ने अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी xAI के बड़े स्तर पर पुनर्गठन की घोषणा की है। बीते दिन उन्होंने बताया है कि वह कंपनी में सभी पदों को नए सिरे से व्यवस्थित कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में कुछ कर्मचारियों को कंपनी से अलग होना पड़ा। मस्क ने कहा कि यह कदम काम की गति और नतीजों को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। हालांकि, उन्होंने हटाए गए कर्मचारियों की सटीक संख्या साझा नहीं की है।

इस्तीफे

सह-संस्थापक के इस्तीफे से बढ़ी चर्चा

इस पुनर्गठन के बीच xAI के दो सह-संस्थापक जिमी बा और टोनी वू ने कंपनी छोड़ने की घोषणा की है। इससे पहले भी कई शुरुआती सदस्य जैसे इगोर बाबुश्किन, काइल कोसिक और अन्य लोग बाहर जा चुके हैं। मस्क ने यह स्पष्ट नहीं किया कि कौन लोग निकाले गए और कौन अपनी इच्छा से गए। उन्होंने इतना जरूर कहा कि कंपनी अभी भी आक्रामक तरीके से नई भर्ती कर रही है।

विलय

स्पेस-X और xAI का विलय

पिछले हफ्ते ही मस्क ने एक ऑल-स्टॉक डील के जरिए स्पेस-X द्वारा xAI के अधिग्रहण की घोषणा की थी। xAI सोशल प्लेटफॉर्म एक्स का भी संचालन करता है और ग्रोक नाम का AI चैटबॉट विकसित करता है। इससे पहले मस्क ने xAI के जरिए ही एक्स को भी खरीदा था। यह सौदा कंपनी के विस्तार और संसाधनों को एक साथ लाने की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है।

Advertisement

जांच

जांच और प्रतिस्पर्धा का दबाव

xAI इस समय कई देशों में नियामक जांच का सामना कर रही है। जांच इस बात को लेकर है कि क्या ग्रोक ने नियमों का उल्लंघन किया है। कुछ मामलों में AI टूल के गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल उठे हैं। इसी बीच स्पेस-X के सार्वजनिक होने की तैयारी भी चल रही है। मस्क ने 2023 में xAI की शुरुआत OpenAI और गूगल जैसी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए की थी।

Advertisement