एडेलवाइस ने 5 अगस्त को लॉन्च करेगी देश का पहला REIT इंडेक्स फंड
एडेलवाइस म्यूचुअल फंड ने देश का पहला रियल एस्टेट इंवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) इंडेक्स फंड लॉन्च करने जा रही है। इस नए फंड का नाम एडेलवाइस निफ्टी REITs एंड रियलिटी इंडेक्स फंड है।
यह नया फंड ऑफर (NFO) 5 से 19 अगस्त तक खुला रहेगा। इस फंड के जरिए आप एक ही जगह पर लिस्टेड REITs और रियल एस्टेट से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में निवेश कर सकते हैं।
इंडेक्स में शामिल हैं 15 कंपनियां
इस इंडेक्स में कुल 15 कंपनियों को शामिल किया गया है। इन कंपनियों में 5 REITs हैं, जिनका इंडेक्स में 60 फीसदी हिस्सा है। बाकी 10 रियल एस्टेट कंपनियों की हिस्सेदारी 40 फीसदी है। जुलाई 2021 से अब तक इस मिले-जुले निवेश ने हर साल औसतन 17.58 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है।
इसके साथ ही, इसने निवेशकों को 3.35 फीसदी का स्थिर लाभांश भी दिया है। एक इक्विटी फंड होने के नाते, इसके कई फायदे हैं। इससे मिलने वाले भुगतान पर TDS नहीं काटना पड़ता।
इतना ही नहीं जैसे-जैसे बाजार में नए REITs आएंगे, इस फंड के बढ़ने की संभावनाएं और मजबूत होंगी। अगर, आप रियल एस्टेट में पैसा लगाना चाहते हैं, लेकिन अपने निवेश को अलग-अलग जगहों पर बांटना चाहते हैं तो यह फंड आपके लिए एक बेहतर मौका हो सकता है।