LOADING...
एडटेक स्टार्टअप कैंप K12 अपने 70 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी
कैंप K12 की स्थापना 2010 में हुई थी

एडटेक स्टार्टअप कैंप K12 अपने 70 प्रतिशत कर्मचारियों की करेगी छंटनी

Feb 22, 2023
03:09 pm

क्या है खबर?

एडटेक स्टार्टअप कैंप K12 कथित तौर पर अपने 70 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी करेगी। मॉर्निंग कॉन्टेक्स्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एडटेक फर्म ने अपने कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने से भी इनकार कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है इस छंटनी से स्टार्टअप के कितने कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। बता दें, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के स्नातक अंशुल भागी ने कैंप K12 की स्थापना 2010 में की थी।

छंटनी

BYJU'S ने भी की कर्मचारियों की छंटनी

भारत की दिग्गज एडटेक यूनिकॉर्न BYJU'S ने इसी महीने लगभग 1,500 कर्मचारियों की छंटनी की थी। पिछले साल भी BYJU'S ने लगभग 2,500 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। एडटेक स्टार्टअप अनएकेडमी ने भी इस साल जनवरी में अपने सहायक स्तर के 20 प्रतिशत कर्मचारियों को निकाल दिया था। हालांकि, इन सभी के विपरीत अलख पांडे के नेतृत्व वाली एड-टेक यूनिकॉर्न फिजिक्सवाला 2023 की पहली तिमाही में लगभग 2,500 कर्मचारियों को नौकरी देना चाहती है।