ET ने शुरू किया HR एक्सीलेंस अवार्ड्स 2027, काम के तरीके बदलने वाले होंगे सम्मानित
इकोनॉमिक टाइम्स (ET) ने अपने HR एक्सीलेंस अवार्ड्स 2027 शुरू किए हैं। इनका मकसद उन संगठनों, टीमों और लीडर्स को सम्मान देना है, जो कार्यस्थलों के काम करने के तरीके को बदल रहे हैं।
जैसे-जैसे हुनर की जरूरतें तेजी से बदल रही हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रभाव बढ़ रहा है। ये अवार्ड्स उन प्रयासों को पहचान दिलाते हैं, जो समावेशी और भविष्य के लिए तैयार वर्कप्लेस बना रहे हैं।
28 से ज्यादा श्रेणियों में मिलेगा सम्मान
2027 के अवार्ड्स में 28 से भी ज्यादा श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें 'ऑर्गनाइजेशन एक्सीलेंस' उन कंपनियों के लिए है, जो कर्मचारियों के एक्सपीरियंस और विविधता को बढ़ावा दे रही हैं।
'टीम एक्सीलेंस' उन HR टीमों के लिए है, जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन ला रही हैं और 'लीडरशिप ऑनर्स' उन लीडर्स को मिलेंगे, जो बड़े बदलावों की अगुवाई कर रहे हैं।
इन अवार्ड्स का मुख्य जोर वास्तविक बदलाव लाने पर है। लोगों से जुड़ी रणनीतियों में नए मानदंड स्थापित करना और बदलते माहौल में कार्यस्थलों को तरक्की की राह पर ले जाना।