डिजिटल जीवन को बेहतर बनाने वाले स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
बिज़नेस
इकोनॉमिक टाइम्स और कैशफ्री पेमेंट्स ने 'वन ऑफ ए काइंड स्टार्टअप अवार्ड्स 2026' की शुरुआत की है। इस अवार्ड का मुख्य मकसद उन स्टार्टअप्स को पहचान दिलाना है, जो भारत के ग्राहकों के लिए डिजिटल जीवन को ज्यादा बेहतर बना रहे हैं।
इस बार खासकर उन कंपनियों पर ध्यान दिया जाएगा, जो अपने स्मार्ट डिजिटल समाधानों से ग्राहकों की वफादारी और जुड़ाव को मजबूत बना रही हैं।