इस महीने से बदलने वाले हैं कई नियम, आम लोगों को करेंगे प्रभावित
इस महीने से आम लोगों की जिंदगी को प्रभावित करने वाले कई बदलाव लागू होने वाले हैं। फ्रीलांसर्स, छोटे व्यवसायी और खुद का काम करने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। अगर, आप दाखिल करने से चूक जाते हैं तो आपको 5,000 रुपये तक का जुर्माना और साथ में ब्याज भी देना पड़ सकता है।
इसके अलावा, 3-5 अगस्त के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक होनी है, जिसके फैसलों से आपके लोन की मासिक किस्तों (EMI) और बैंक जमा पर मिलने वाली ब्याज दरों पर सीधा असर पड़ सकता है।
तत्काल टिकट और बैंक शुल्क में बदलाव
1 अगस्त से रेलवे स्टेशनों पर तत्काल ट्रेन टिकटों की बुकिंग के लिए एक नया टोकन सिस्टम शुरू किया जा रहा है। इसका मकसद स्टेशन पर लगने वाली भारी भीड़ को कम करना और टिकट लेने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। दूसरी तरफ, 28 अगस्त से एक्सिस बैंक के मैग्नस फॉर बरगंडी क्रेडिट कार्ड से जुड़े फायदे महंगे हो जाएंगे। इसकी फीस बढ़ाई जा रही है और रिवॉर्ड के नियम भी बदले जा रहे हैं।
इसके अलावा, 1 अगस्त से उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक भी SMS अलर्ट के शुल्क में बदलाव कर रहा है।