Loading...
डंजो संस्थापक कबीर बिस्वास के AI स्टार्टअप को मिला 83 करोड़ रुपये का निवेश
कबीर बिस्वास के स्टार्टअप M ने जुटाए 83 करोड़ रुपये

डंजो संस्थापक कबीर बिस्वास के AI स्टार्टअप को मिला 83 करोड़ रुपये का निवेश

Nov 27, 2026
06:41 pm

क्या है खबर?

डंजो के सह-संस्थापक कबीर बिस्वास के नए स्टार्टअप M ने 90 लाख डॉलर (लगभग 83 करोड़ रुपये) की फंडिंग जुटाई है। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, यह निवेश कंपनी के नए फंडिंग राउंड में मिला है। इसमें अमेरिका की निवेश कंपनी RTP ग्लोबल ने करीब 46 करोड़ रुपये लगाए हैं, जबकि बाकी 37 करोड़ रुपये पुराने निवेशकों ने दिए हैं। इस फंडिंग के साथ M अब तक कुल 186 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

काम

क्या काम करेगा कबीर बिस्वास का नया स्टार्टअप?

M एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म बना रही है, जो घर के रोजमर्रा के कामों को आसान बनाने में मदद करेगा।

इसकी शुरुआत रसोई के कामकाज से होगी। यह प्लेटफॉर्म घर की पसंद के अनुसार खाने की योजना बनाने, किराने का सामान खरीदने और घरेलू कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाने में मदद करेगा।

कंपनी का लक्ष्य ऐसा डिजिटल सहायक तैयार करना है, जो घर की जरूरतों को समझकर कई काम अपने आप पूरा कर सके।

अलग

ग्रोसरी और फूड डिलीवरी से कैसे अलग होगा M?

M सिर्फ किराने का सामान या खाना पहुंचाने वाली सेवा नहीं बनना चाहती।

कंपनी ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार कर रही है, जो क्विक कॉमर्स और फूड डिलीवरी जैसी मौजूदा सेवाओं से जुड़कर घरों के काम पूरे कर सके। यह घर की जरूरतों को समझेगा और खरीदारी से जुड़े फैसलों को आसान बनाएगा।

कंपनी का उद्देश्य सिर्फ ऑर्डर करना आसान बनाना नहीं, बल्कि यह तय करने और व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी संभालना है कि घर में क्या-क्या चाहिए।

ADVERTISEMENT

अनुभव

डंजो के अनुभव से आगे बढ़ रहे हैं कबीर बिस्वास

बिस्वास ने इससे पहले डंजो की शुरुआत की थी, जो एक स्थानीय सामान पहुंचाने वाली कंपनी थी।

उन्होंने कुछ समय तक फ्लिपकार्ट के क्विक कॉमर्स कारोबार फ्लिपकार्ट मिनट्स का नेतृत्व भी किया था। M ने पहले बताया था कि उसका लक्ष्य 10,000 घरों तक पहुंचना है।

कंपनी शुरुआत में उन घरों पर ध्यान दे रही है, जहां खाना बनाने वाले और घरेलू कर्मचारी काम करते हैं। इसके लिए खाने की योजना और किराने की खरीदारी को आसान बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENT