7 दिग्गज कंपनियों के पूंजीकरण में 1.54 लाख करोड़ की चपत
पिछले सप्ताह देश की 7 सबसे मूल्यवान कंपनियों के कुल् बाजार पूंजीकरण में 1.54 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को उठाना पड़ा, जिसके मूल्यांकन में 46,078 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई।
HDFC बैंक, भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को भी काफी गिरावट का सामना करना पड़ा। यहां तक कि सेंसेक्स और निफ्टी में भी थोड़ी गिरावट दिखी, जो दर्शाता है कि उस दौरान बाजार में कितनी उथल-पुथल थी।
L&T को हुआ फायदा
सभी कंपनियों को नुकसान नहीं झेलना पड़ा। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के पूंजीकरण में 20,608 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, वहीं भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को भी फायदा मिला।
इतने बड़े नुकसान के बावजूद भी रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही। इसके ठीक पीछे HDFC बैंक और भारती एयरटेल का नंबर है।