डॉलर के मुकाबले 32 पैसे लुढ़कर 96 के पास पहुंचना रुपया
भारतीय रुपया मंगलवार (14 जुलाई) को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.94 पर फिसल गया, जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे कम है।
इस गिरावट की मुख्य वजह क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें हैं, जो अभी 84 डॉलर (करीब 7,900 रुपये) प्रति बैरल के आस-पास हैं।
ईरान में अमेरिकी हवाई हमले के बाद पूरे इलाके की स्थिरता को लेकर चिंता बढ़ गई है। साथ ही, मजबूत होते अमेरिकी डॉलर इंडेक्स ने भी रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है।
96 पर पहुंचने पर RBI दे सकता है दखल
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर, रुपया 96 के करीब पहुंचता है तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रुपये को स्थिर करने के लिए दखल दे सकता है।
अब निर्यातक डॉलर ऊंचे दाम पर बेच सकते हैं, जबकि आयातक शायद कीमतें गिरने का इंतजार करेंगे। इस बीच, एशियाई मुद्राओं में भी काफी उतार-चढ़ाव देखा गया, जहां दक्षिण कोरिया का वॉन सबसे ज्यादा बढ़ा, लेकिन इंडोनेशिया के रुपिया और मलेशिया के रिंगिट में भी अच्छी-खासी गिरावट आई।