AI के कारण टेक सेक्टर में 1.96 लाख कर्मचारियों को गंवानी पड़ी नौकरी
अक्टूबर के अंत तक दुनियाभर के टेक सेक्टर में लगभग 1.96 लाख लोगों ने अपनी नौकरियां खो दी हैं। माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, ओरेकल और मेटा जैसी बड़ी कंपनियां इन छंटनी की अगुवाई कर रही हैं।
इसकी वजह उनका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर ध्यान बढ़ाना और खर्चों में कटौती करके कम स्टाफ में काम चलाना है। केवल मई में ही इस बड़े बदलाव के तहत लगभग 29,000 नौकरियां खत्म की गईं।
इंटेल ने 15 फीसदी कर्मचारी हटाए
ज्यादातर छंटनी उन बड़ी कंपनियों में हुई है, जो अब भी अच्छा-खासा मुनाफा कमा रही हैं। इंटेल ने तो 10 अरब डॉलर (करीब 950 अरब रुपये) बचाने के लिए अपने 15 फीसदी कर्मचारियों को हटा दिया।
गूगल की छंटनी से पता चलता है कि वह पुराने बिजनेस मॉडल्स की बजाय AI में कितनी गंभीरता से निवेश कर रही है। ओरेकल ने लगभग 21,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है, वहीं दूसरी तरफ वह नए AI प्रोजेक्ट्स में खूब पैसा लगा रही है।
इन कंपनियों के लिए यह केवल अपनी टीम छोटी करना नहीं है, बल्कि स्मार्ट टेक्नोलॉजी और कम स्टाफ वाली टीमों के साथ भविष्य के लिए तैयार होना है।