डोमिनोज ने जो जॉर्डन को बनाया नया CEO, रसेल वीनर की जगह लेंगे
डोमिनोज में बड़ा बदलाव होने जा रहा हैं। 1 अक्टूबर से जो जॉर्डन को कंपनी का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया जाएगा। वे रसेल वीनर की जगह लेंगे, जिन्होंने 4 साल से ज्यादा समय तक कंपनी का नेतृत्व किया है।
अब वीनर कार्यकारी अध्यक्ष-पदस्थ की नई भूमिका संभालेंगे। कंपनी में हुए इन बड़े नेतृत्व बदलावों से उम्मीद है कि यह नई दिशा उसे आगे बढ़ने में सहायक होगी।
जॉर्डन ने विस्तार और डिजिटल सुधार दिया योगदान
जॉर्डन डोमिनोज में लगभग 15 सालों से वरिष्ठ नेतृत्व भूमिकाओं में रहे हैं। इस दौरान उन्होंने हजारों नए स्टोर्स शुरू करवाए और कंपनी में डिजिटल सुधारों को लागू करने में अहम योगदान दिया।
उन्हें मुश्किल समय में भी कंपनी की ग्रोथ बढ़ाने के लिए जाना जाता है, खासकर अभी, जब बिक्री धीमी हैं और बाजार में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। कंपनी उनके अनुभव पर पूरा भरोसा कर रही है।
घोषणा के बाद शेयर 1.8 फीसदी गिरे
डोमिनोज की पहुंच बहुत बड़ी है। दुनिया के 90 से भी ज्यादा बाजारों में इसके 22,300 से ज्यादा स्टोर्स हैं और मार्च तक कंपनी ने 20.4 अरब डॉलर (करीब 1,900 अरब रुपये) की बिक्री की है।
हालांकि, जो जॉर्डन को CEO बनाए जाने की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर करीब 1.8 फीसदी गिर गए। यह दिखाता है कि निवेशकों को फास्ट-फूड के इस बाजार में कंपनी के भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता है।