1 अरब डॉलर की लिक्विडेशन से क्रिप्टोकरेंसी बाजार में हलचल
क्रिप्टोकरेंसी बाजार में मंगलवार (22 सितंबर) को खूब हलचल दिख रही है। डॉजकॉइन 10 सेंट (करीब 9.5 रुपये) के आंकड़े को पार कर 15 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दूसरी तरफ, बिटकॉइन भी 5 फीसदी की बढ़त के साथ 85,600 डॉलर (करीब 81 लाख रुपये) के ऊपर बना रहा।
इस तेजी की मुख्य वजह एक अरब डॉलर (करीब 95 अरब रुपये) से ज्यादा की क्रिप्टो पोजीशंस का लिक्विडेट होना रहा। इसमें से 84.40 करोड़ डॉलर (करीब 8,000 करोड़ रुपये) की पोजीशंस तो शॉर्ट सेलर्स की थीं।
बिटकॉइन लिक्विडेशन से 1.35 लाख ट्रेडर्स प्रभावित
इन लिक्विडेशन में से 60.80 करोड़ डॉलर (करीब 5,700 करोड़ रुपये) तो अकेले बिटकॉइन के थे, जिससे करीब 1.35 लाख ट्रेडर प्रभावित हुए।
इनमें सबसे बड़ा सिंगल लिक्विडेशन हाइपरलिक्विड पर मौजूद लगभग 2.1 करोड़ डॉलर (करीब 200 करोड़ रुपये) की बिटकॉइन पोजीशन का था।
ईथर और सोलाना ने भी इस दौरान बढ़त हासिल की, वहीं एशियाई शेयर बाजारों को नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल, सैमसंग और AMD जैसे चिपमेकर्स के शानदार प्रदर्शन से सहारा मिला।