DLF अगले 3 सालों में बनाएगी 58,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के आलीशान घर
दिग्गज रियल एस्टेट कंपनी DLF अगले 2 से 3 सालों में 58,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के लग्जरी हाउसिंग प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने जा रही है। इन प्रोजेक्ट्स के जरिए कंपनी करीब 2.4 करोड़ वर्ग फीट के महंगे घर बनाएगी। यह बड़ा कदम महंगे घरों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उठाया गया है, जो प्रीमियम रियल एस्टेट पर उसके खास जोर को दिखाता है।
लॉन्च किए 1.4 करोड़ वर्ग फीट के प्रोजेक्ट
पिछले 2.5 सालों में DLF ने 1.4 करोड़ वर्ग फीट के प्रोजेक्ट्स लॉन्च किए, जिनसे 56,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संभावित कमाई हो सकती है।
इनमें गुरूग्राम का 'द ऑरेवा' और 271 करोड़ रुपये में बिका 'द डाहलियास' का एक पेंटहाउस शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में प्रॉपर्टी की बिक्री 4,457 करोड़ रुपये रही और वित्त वर्ष 2027 तक 20,000 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। इसके साथ ही वह इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में मुंबई और गुरूग्राम में लग्जरी प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की तैयारी भी कर रही है।