डिविस लैबोरेटरीज ने पहली तिमाही में मुनाफा और राजस्व ने तोड़े अनुमान
बिज़नेस
डिविस लैबोरेटरीज की पहली तिमाही के नतीजे शानदार रहे हैं। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 902 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 65.6 फीसदी ज्यादा है।
इसी तरह, कंपनी का कुल राजस्व भी करीब 28 फीसदी बढ़कर 3,080 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। दोनों ही आंकड़े विश्लेषकों के अनुमानों से कहीं बेहतर रहे हैं, जिससे पता चलता है कि कंपनी की रफ्तार इस साल बहुत मजबूत है।
मार्जिन 40 फीसदी से ज्यादा बढ़ा
EBITDA में 72.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,255 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसके साथ ही कंपनी का मार्जिन भी बढ़कर 40.8 फीसदी हो गया है।
आंकड़ों के अलावा, दिविज दुनियाभर में दवाइयों के लिए जरूरी सामान और रिसर्च सर्विसेज देने वाली एक बड़ी कंपनी बनकर उभरी है, जिससे इस तिमाही में उसकी बढ़त को बहुत सहारा मिला है।