डिज्नी कर रही छंटनी, पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज से 175 कर्मचारियों को निकाला गया
क्या है खबर?
डिज्नी एक बार फिर अपने कर्मचारियों की संख्या में कटौती कर रही है। नए छंटनी के तहत कंपनी ने अपने पिक्सर एनिमेशन स्टूडियोज से 175 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की योजना बनाई है।
द गार्जियन के अनुसार, कंपनी अपने स्ट्रीमिंग डिवीजन को और अधिक लाभदायक बनाने की कोशिश में है। डिज्नी+ के लिए मूल शो और फिल्मों के विकास को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।
छंटनी
साल के शुरुआत में भी आई थी छंटनी की खबर
इस साल के शुरुआत में ही खबर आई थी कि डिजिटल एनीमेशन के क्षेत्र की कंपनी ने अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है और वह पिक्सर स्टूडियो से करीब 14 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकल सकती है।
छंटनी के ताजा फैसले से उम्मीद है कि पिक्सर एक बार फिर पूरी तरह से थियेटर फीचर फिल्में बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। डिज्नी की एनिमेटेड डिवीजन पूरी तरह से फ्रैंचाइजी पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
छंटनी
इस साल इतने कर्मचारियों की हुई छंटनी
दुनियाभर की बड़ी कंपनियां पिछले साल के तरह इस साल भी अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। इस साल छंटनी करने वाली इन कंपनियों में गूगल, अमेजन, सिस्को और मोजिला समेत कई अन्य बड़ी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
छंटनी ट्रैक करने वाली वेबसाइट लेऑफ्स के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से मई के बीच दुनियाभर की लगभग 293 कंपनियों ने 84,000 से भी अधिक कर्मचारियों की छंटनी की है।