SBI के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा भी बन सकते हैं HDFC बैंक के नए CEO
HDFC बैंक में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के पूर्व चेयरमैन दिनेश खारा को बैंक का अगला प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बनाया जा सकता है।
दरअसल, मौजूदा MD और CEO शशिधर जगदीशन का कार्यकाल अक्टूबर में पूरा हो रहा है। कुछ महीने पहले ही खारा ने इसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन बनने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। ऐसे में उनकी इस संभावित वापसी को लेकर काफी चर्चा हो रही है।
दूसरे नाम पर भी चल रहा विचार
बैंक केवल एक नाम पर ही विचार नहीं कर रहा है। उप प्रबंध निदेशक कैजद भरूचा और SBI के कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौड़ में शामिल हैं।
दूसरी तरफ, जानकार और विश्लेषक भी इस मामले पर बंटे हुए हैं। कुछ विशेषज्ञों को चिंता है कि अगर, फैसला लेने में देर हुई तो निवेशकों में घबराहट बढ़ सकती है, वहीं कुछ का मानना है कि एक दमदार नया नेतृत्व बैंक के भविष्य को और बेहतर बना सकता है।