अमेरिका में पिछले 2 महीनों में पहली बार डीजल की कीमत 6 डॉलर (करीब 550 रुपये) प्रति गैलन से नीचे आ गई है और अब यह 5.998 डॉलर पर पहुंच गई है। इस गिरावट से उन सभी लोगों को काफी राहत मिली है, जो हाल के दिनों में बढ़े हुए ट्रांसपोर्ट और डिलीवरी खर्चों से परेशान थे।
अमेरिका-ईरान तनाव हुआ कम हुआ
इसके पीछे कई कारण काम कर रहे हैं। अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव कम हुआ है, जिससे दुनियाभर में तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं भी घटी हैं।
गर्मियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद डीजल की मांग आमतौर पर कम हो जाती है। साथ ही रिफाइनरी में चल रहा मरम्मत का काम पूरा होने से ईंधन की आपूर्ति बढ़ी और वैश्विक कच्चे तेल कीमतें 2 सप्ताह के अंदर 18.5 प्रतिशत तक गिर गईं। इन सभी कारणों के चलते अब पेट्रोल पंपों पर कीमतें कम हो गई हैं।