LOADING...
अडाणी के बड़े निवेश प्लान से चमका डायमंड पावर का शेयर, दर्ज हुई 2 प्रतिशत तेजी
अडाणी के निवेश प्लान से चमका डायमंड पावर का शेयर

अडाणी के बड़े निवेश प्लान से चमका डायमंड पावर का शेयर, दर्ज हुई 2 प्रतिशत तेजी

Jun 24, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

अडाणी समूह की ओर से बिजली कारोबार में बड़े निवेश की घोषणा के बाद 24 जून को डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (DPIL) के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। कारोबार के दौरान कंपनी का शेयर करीब 2 प्रतिशत बढ़कर 205.98 रुपये तक पहुंच गया। निवेशकों को उम्मीद है कि अडाणी समूह के बड़े विस्तार कार्यक्रम का फायदा डायमंड पावर को भी मिल सकता है, क्योंकि यह कंपनी समूह को केबल और ट्रांसमिशन से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करती रही है।

तैयारी

पांच वर्षों में उत्पादन क्षमता बढ़ाने की तैयारी

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने वार्षिक आम बैठक में कहा कि समूह बिजली क्षेत्र में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। इस निवेश का मकसद अगले पांच साल में 45 गीगावाट बिजली उत्पादन क्षमता तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि कंपनी देश की बढ़ती बिजली जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उत्पादन और ऊर्जा ढांचे को तेजी से मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

उम्मीद

नए ऑर्डर मिलने की बढ़ी उम्मीद

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अडानी ग्रुप के विस्तार का सीधा लाभ डायमंड पावर को मिल सकता है। गुजरात के वडोदरा में स्थित यह कंपनी केबल, कंडक्टर और ट्रांसमिशन उपकरण बनाने के लिए जानी जाती है। हाल के वर्षों में कंपनी को अडाणी समूह की विभिन्न इकाइयों से कई बड़े ऑर्डर मिले हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अडाणी समूह इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की संभावनाओं पर भी नजर बनाए हुए है।

Advertisement

विस्तार

ऊर्जा क्षेत्र के कई कारोबार में कर रहा है विस्तार

अडाणी समूह केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि वह न्यूक्लियर ऊर्जा, गैस वितरण, ट्रांसमिशन और हाइड्रोपावर जैसे क्षेत्रों में भी अपनी मौजूदगी काफी तेजी से बढ़ा रहा है। समूह ने भूटान में 5,000 मेगावाट की हाइड्रो परियोजनाओं के लिए भी एक शं साझेदारी की है। इसके अलावा, अडाणी एटॉमिक एनर्जी के जरिए वर्ष 2035 तक 10 गीगावाट न्यूक्लियर पावर क्षमता विकसित करने का लक्ष्य भी रखा गया है।

Advertisement