भारत का पहला 100 फीसदी ग्रीन एनर्जी पोर्ट बना धामरा
बिज़नेस
ओडिशा का धामरा बंदरगाह भारत का पहला बड़ा निजी मल्टी-कार्गो बंदरगाह बन गया है, जो 100 फीसदी रिन्यूएबल एनर्जी पर चलेगा।
यह अडाणी पोर्ट्स और स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) की लंबी अवधि की नेट-जीरो रणनीति के तहत उठाया गया है और यह बदलाव अगस्त तक पूरी तरह लागू हो गया। बंदरगाह अब हर साल 108 गीगावाट-घंटे से ज्यादा रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करेगा, जिससे खरीदी गई बिजली से जुड़े उत्सर्जन में कमी आने की उम्मीद है।
धामरा को 2 जगह से मिलती है ऊर्जा
धामरा को ऊर्जा कई अलग-अलग स्रोतों से मिलती है। इसकी करीब एक-चौथाई ऊर्जा अडाणी के गुजरात स्थित हाइब्रिड पावर प्लांट से आती है, जबकि बाकी ऊर्जा ग्रीन डील्स और स्थानीय यूटिलिटी साझेदारी के जरिए मिलती है।
पूर्वी भारत में एक अहम लॉजिस्टिक्स हब होने के नाते यह बंदरगाह दिखा रहा है कि कैसे बड़े ऑपरेशन भी बिना किसी बाधा के स्थायी बन सकते हैं।