8वां केंद्रीय वेतन आयोग (CPC) जल्द ही केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के वेतन और भत्तों की समीक्षा करने वाला है।
विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इससे सरकार का खर्च 2.4 लाख करोड़ से 3 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ सकता है।
ड्यूश बैंक रिसर्च की एक रिपोर्ट बताती है कि इस बड़े खर्च की वजह से सरकार के लिए अगले कुछ सालों तक अपनी वित्तीय स्थिति को संभालना मुश्किल हो सकता है।
राजकोषीय घाटा बढ़ने का अनुमान
भले ही केंद्रीय वेतन आयोग के लागू होने से लगभग 1.2 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा और उनके हाथों में ज्यादा पैसा आएगा, लेकिन इसके बावजूद भारत का राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है।
कुछ अनुमानों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2028 तक यह देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 4.3 फीसदी तक पहुंच सकता है।
CPC में देरी करने से केवल बकाया (एरियर्स) ही बढ़ेगा, इसलिए किसी भी हाल में इसका वित्तीय असर जल्द ही देखने को मिलेगा।