सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बावजूद निवेशकों की जेब में आए 2.6 लाख करोड़ रुपये
बिज़नेस
इस साल दिवाली के खास मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 28.62 अंक गिरकर 80,999.40 पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स की लगातार 7 दिनों की बढ़त पर ब्रेक लग गया। निफ्टी भी 43.95 अंक फिसलकर 24,986.40 पर पहुंच गया।
हालांकि, इस मामूली गिरावट के बावजूद निवेशकों की संपत्ति में 2.6 लाख करोड़ रुपये का उछाल आया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड कंपनियों का कुल बाजार मूल्यांकन 5.05 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया।
बाजार में मिली-जुली प्रतिक्रिया
महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंटरग्लोब एविएशन जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के कारण बाजार पर दबाव बना रहा, वहीं सन फार्मा और टाटा स्टील के शेयरों ने बढ़त दर्ज हुई।
कुल मिलाकर स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। सेक्टर्स की बात करें तो रियल एस्टेट और IT सेक्टर को नुकसान हुआ। इसके उलट, हेल्थकेयर और इंडस्ट्रियल्स सेक्टर ने मजबूती दिखाई।