डेलॉयट इंडिया की हालिया रिपोर्ट बताती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके होने वाले साइबर हमलों में 1,200 फीसदी से ज्यादा की भारी बढ़ोतरी हुई है। इसके सामने पुराने तरीके की बीमा नीतियां अब काम नहीं आ पा रही हैं।
रिपोर्ट में भारतीय बीमा कंपनियों से कहा गया है कि वे अब रियल-टाइम, AI पर आधारित सिस्टम अपनाएं। ये सिस्टम लाइव खतरों के डाटा और लोगों के व्यवहार के पैटर्न का इस्तेमाल करके जोखिमों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं और प्रीमियम की सही कीमत तय कर सकते हैं।
बढ़ेगा साइबर बीमा का चलन
अभी बड़े उद्योग और बैंक ही ज्यादातर साइबर बीमा खरीद रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे डिजिटल खतरे कारोबार के लिए बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं।
डेलॉयट में पार्टनर देबाशीष बनर्जी का मानना है कि अब और कंपनियां भी इसे अपनाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि अगर, बीमा कंपनियां किसी कंपनी की साइबर सुरक्षा की जांच करें तो इससे उन्हें आज की ऑनलाइन दुनिया में बेहतर और सही प्रीमियम तय करने में मदद मिल सकती है।