दिल्ली हाई कोर्ट ने SAP इंडिया को नायरा एनर्जी के लिए अपना सॉफ्टवेयर सपोर्ट फिर से शुरू करने का आदेश दिया है। पिछले साल कंपनी ने रूसी मालिकाना हक से जुड़े यूरोपीय प्रतिबंधों के चलते यह सपोर्ट बंद कर दिया था।
कोर्ट ने इस बात पर खास जोर दिया कि नायरा भारत की ऊर्जा आपूर्ति में एक अहम भूमिका निभाती है। देश की करीब 8 फीसदी ऊर्जा ज़रूरतें इसी कंपनी से पूरी होती हैं।
कोर्ट ने सेवा कटौती को ठहराया गलत
कोर्ट ने साफ कहा था कि SAP ने जो सेवाएं बंद की थीं, वह गलत था। उसके मुताबिक, SAP ने भारतीय कानून के तहत अपने करार को तोड़ा था।
इसके बावजूद, SAP यूरोपीय नियमों का पालन करता रहा। हालांकि, उसे जर्मनी और यूरोपीय संघ (EU) के अधिकारियों से मंजूरी मिल गई, ताकि वह फिलहाल नायरा की मदद जारी रख सके।
इस मामले की अगली सुनवाई 11 जनवरी, 2027 को तय की गई है। अगर, इस बीच हालात बदलते हैं तो दोनों में से कोई भी पक्ष कोर्ट को नई जानकारी दे सकता है।