दिल्ली GST विभाग ने निजामुद्दीन स्टेशन पर जब्त किया 5 करोड़ रुपये का सामान
बिज़नेस
दिल्ली के वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर करीब 5 करोड़ रुपये का माल जब्त किया है। यह 50 टन की खेप आंध्र प्रदेश से आ रही थी। इस खेप में 25 टन तांबे का कबाड़ (करीब 3 करोड़ रुपये कीमत) के अलावा 25 टन मिश्रित कबाड़, कपड़े और अन्य सामान भी शामिल थे।