एंथ्रोपिक ने AI शोधकर्ताओं के लिए बढ़ती प्रतिस्पर्धा का किया विरोध
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में बड़े वेतन के पीछे भागने की बढ़ती प्रवृत्ति से असहमत दिख रहे हैं।
एक्सियोस की एक रिपोर्ट बताती है कि वे नहीं चाहते कि एंथ्रोपिक में भर्तियां केवल पैसों के लालच में हों। भले ही मेटा, OpenAI और गूगल जैसी बड़ी कंपनियां AI की बेहतरीन प्रतिभाओं को अपने पाले में लाने के लिए कड़ी होड़ कर रही हैं। अमोदेई का मानना है कि सिर्फ पैसा ही सब कुछ नहीं है।
स्केल AI में मेटा ने किया भारी निवेश
प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करने के लिए कंपनियां भारी-भरकम वेतन और कंपनी में हिस्सेदारी तक दे रही हैं। मेटा ने स्केल AI में 14.3 अरब डॉलर (करीब 1,400 अरब रुपये) का निवेश किया और उसमें 49 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।
पिछले साल मेटा ने 15 अरब डॉलर (करीब 1,425 अरब रुपये) के एक बड़े समझौते के तहत स्केल AI के AI प्रमुख अलेक्जेंडर वांग को भी अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन अमोदेई जोर देते हैं कि वे ऐसे लोगों को प्राथमिकता देंगे, जो केवल पैसे के बजाय कंपनी के मिशन से जुड़ें।
उनका कहना है कि इतनी तेज गति वाले AI उद्योग में केवल ज्यादा पैसा देकर शोधकर्ताओं को हमेशा खुश और वफादार नहीं रखा जा सकता।