एंथ्रोपिक CEO ने कहा- AI नहीं है सॉफ्टवेयर कंपनियों के खिलाफ
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई चाहते हैं कि हर कोई इस बात से बेफिक्र हो जाए कि AI पारंपरिक सॉफ्टवेयर बिजनेस को अपने कब्जे में लेने वाला है।
CNBC पर सेल्सफोर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मार्क बेनिऑफ से बातचीत में उन्होंने साफ किया कि AI और सॉफ्टवेयर-एज-ए-सर्विस (SaaS) कंपनियां आपस में प्रतिस्पर्धा करने के बजाय एक-दूसरे के साथ मिलकर काम कर सकती हैं।
उन्होंने कहा, "हमारी किसी को खत्म करने की कोई मंशा नहीं है। हम इसे एक ऐसा कदम मानते हैं, जिससे सभी को फायदा होगा।"
क्लाउड कोवर्क से सॉफ्टवेयर कंपनियों को लगा झटका
जनवरी में एंथ्रोपिक के क्लाउड कोवर्क प्लगइन्स के लॉन्च ने 'सैस एपोकैलिप्स' का माहौल बना दिया था। इसकी वजह से केवल एक सप्ताह में सॉफ्टवेयर बाजार से करीब 1,000 अरब डॉलर (करीब 9,000 अरब रुपये) साफ हो गए थे।
हालांकि, सेल्सफोर्स जैसी कंपनियों ने एंथ्रोपिक के साथ अपने गहरे जुड़ाव की मदद से तेजी से वापसी की, जिसे कंपनी के भीतर 'क्लाउडेफोर्स' नाम दिया गया था।
सेल्सफोर्स ने अपने शेयरों में अब तक के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा उछाल देखा और अलग-अलग सेक्टर्स में मजबूत ग्रोथ दर्ज की। साथ ही, उसके क्लाइंट को छोड़ने की दर भी रिकॉर्ड निचले स्तरों के करीब पहुंच गई थी।