डारियो अमोदेई ने OpenAI छोड़ने की वजह का किया खुलासा
बिज़नेस
एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) डारियो अमोदेई ने हाल ही में खुलासा किया कि 2020 में उन्होंने OpenAI क्यों छोड़ा था।
उन्होंने बताया कि यह फैसला संगठन के विजन और भरोसे को लेकर बड़े मतभेदों की वजह से हुआ था। ChatGPT निर्माता में रुकने के बजाय उन्होंने और उनकी टीम ने एंथ्रोपिक की शुरुआत की, ताकि वे अपनी तरह से स्वतंत्र आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रिसर्च करते रहें।
प्रतिद्वंद्विता के बीच सुरक्षा पर दिया जोर
अमोदेई ने बताया कि AI की दुनिया में मुकाबला तेज हो रहा है, खासकर एंथ्रोपिक और OpenAI के बीच। इसके बावजूद, उनका मानना है कि भरोसेमंद संस्थाओं को सभी के लिए सुरक्षा के नियम तय करने चाहिए।
उन्हें लगता है कि होड़ के साथ मिलकर काम करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने अपने दोस्त डेमिस हसाबीस का उदाहरण दिया, यह दिखाने के लिए कि प्रतिस्पर्धा के बावजूद भी सहयोग संभव है।