अगले सप्ताह शेयर बाजार में 9 कंपनियों के IPO मचाएंगे धमाल
शेयर बाजार में अगले सप्ताह मुख्यबोर्ड और लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) दोनों सेगमेंट में कुल 9 आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) खुलने वाले हैं, जिनसे 11,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम जुटाने का लक्ष्य है। इनमें सबसे खास है माणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का IPO है, जो 9,275 करोड़ रुपये का है। यह निर्गम 29 से 31 जुलाई तक खुलेगा और इस सप्ताह की सबसे बड़ी हेल्थकेयर लिस्टिंग भी होगा।
इसके ठीक बाद, 30 जुलाई को जुनिपर ग्रीन एनर्जी और MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स भी शेयर बाजार में दस्तक देगी।
ये कंपनियां पेश करेंगी निर्गम
माणिपाल हेल्थ के IPO में 8,000 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू है। साथ ही 1,275.22 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल (OFS) भी शामिल है।
दूसरी तरफ, जुनिपर ग्रीन एनर्जी 1,800 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर आ रही है और यह पूरी रकम नए शेयर जारी करके जुटाई जाएगी।
इसके अलावा, MV इलेक्ट्रोसिस्टम्स का IPO 290 करोड़ रुपये का होगा। SME सेगमेंट में भी कई कंपनियां IPO ला रही हैं। इंजीनियरिंग, हाइजीन और पैकेजिंग जैसे अलग-अलग सेक्टर की ये कंपनियां 24.03 करोड़ से लेकर 159.83 करोड़ रुपये तक के IPO पेश कर रही हैं।
इनमें एडवांस टेक्नोफोर्ज, प्रॉपशॉप इवेंट्स एंड एग्जिबिशन, पूजा प्रिसिजन इंजीनियरिंग, HR हाइजीन प्रोडक्ट्स, धवल पैकेजिंग और फ्यूजन क्लासरूम एड्यूटेक जैसे नाम शामिल हैं।