डी-मार्ट के मुनाफे में दूसरी तिमाही में हुआ 8.5 फीसदी का इजाफा
बिज़नेस
डी-मार्ट ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में 8.5 प्रतिशत शुद्ध लाभ दर्ज किया है। यह पिछले साल के 684.85 करोड़ रुपये के मुकाबले 742.98 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस अवधि के दौरान कंपनी का राजस्व भी 17.8 प्रतिशत बढ़कर 19,644 करोड़ रुपये हो गया है।
आय 17.73 फीसदी बढ़ी
डी-मार्ट महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक जैसे कई राज्यों में अपनी सेवाएं दे रहा है। इस तिमाही में कंपनी की कुल आय 17.73 प्रतिशत बढ़ी है।
हालांकि, इसके खर्चों में भी लगभग इतनी ही बढ़ोतरी देखने को मिली है। राधाकिशन दमानी के परिवार के समर्थन से चल रहा डी-मार्ट पूरे भारत में जरूरी सामान मुहैया कराने पर लगातार ध्यान दे रहा है।