CSM टेक्नोलॉजीज ने पेश किया IPO, जानिए कितनी है शेयरों की कीमत
बिज़नेस
CSM टेक्नोलॉजीज ने अपना 146 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) पेश कर दिया है, जो 24 से 30 जून तक खुला रहेगा। शेयरों की कीमत 107 रुपये से 113 रुपये के बीच रखी गई है।
अगर, आप इसमें पैसे लगाना चाहते हैं तो आपको कम से कम 132 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। यह एक फ्रेश इश्यू है, जिसका मतलब है कि कंपनी पूरी तरह से नए शेयर जारी कर रही है।
IPO से पहले ही जुटा लिए 20 करोड़ रुपये
कंपनी ने आम निवेशकों के लिए अपना IPO खोलने से पहले नोवा ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड PCC-टचस्टोन और जील ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज फंड जैसे एंकर निवेशकों से 20 करोड़ रुपये जुटा लिए थे।
निर्गम की पूरी प्रक्रिया का काम कीनोट फाइनेंशियल सर्विसेज देख रही है, वहीं केफिन टेक्नोलॉजीज इसकी रजिस्ट्रार की जिम्मेदारी संभाल रही है।