ईरान-अमेरिका के बीच शांति की उम्मीद से 3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल
कच्चा तेल इस समय 3 महीने के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। ब्रेंट क्रूड 92 डॉलर (करीब 8,700 रुपये) प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहा है, वहीं वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी 86 डॉलर (करीब 8,100 रुपये) के करीब पहुंच गया है।
यह गिरावट तब देखने को मिली, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के खिलाफ अब और सैन्य कार्रवाई की जरूरत शायद नहीं पड़ेगी।
ईरान के साथ जारी संघर्ष खत्म होने की उम्मीदें अब बढ़ गई हैं, खासकर अमेरिका के हालिया मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स की बढ़त के बाद यह उम्मीद और मजबूत हुई है।
ईरान को लेकर डेमोक्रेट्स ने ट्रंप पर बढ़ाया दबाव
अब जब डेमोक्रेट्स का सीनेट और हाउस दोनों पर नियंत्रण हो गया है तो ईरान के साथ 9 महीने से चले आ रहे गतिरोध को खत्म करने के लिए ट्रंप पर काफी दबाव बढ़ गया है।
खासकर तब, जब सरकार के लिए फंडिंग की अहम समय-सीमा करीब आ रही है। हालांकि, हालात अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान चाहता है कि अमेरिका अपनी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करे, वहीं अमेरिका की मांग है कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमले बंद करे और अपने परमाणु कार्यक्रम में कुछ रियायतें दे।