सेक्युरिटाइजेशन के मामले में गोल्ड लोन ने व्हीकल लोन को पीछे छोड़ा
बिज़नेस
क्रिसिल रेटिंग्स की एक नई रिपोर्ट बताती है कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1) में पहली बार गोल्ड लोन ने सेक्युरिटाइजेशन के मामले में व्हीकल लोन को पीछे छोड़ दिया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कुल सेक्युरिटाइजेशन में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी 31 फीसदी रही, वहीं व्हीकल लोन की हिस्सेदारी घटकर 26 फीसदी पर आ गई।
सेक्युरिटाइजेशन में आया 22 फीसदी उछाल
भारत का सेक्युरिटाइजेशन बाजार लगातार तेजी पकड़ रहा है। इस तिमाही में यह पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी बढ़ा है और इसका कुल कारोबार लगभग 60,000 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।