चीन के शेयर बाजार को मिला करीब 650 अरब रुपये का निवेश
चीन के शेयर बाजार को बड़ी राहत मिली है। CRHC और चाइना चेंगतोंग नाम की 2 सरकारी कंपनियों ने मिलकर 7 अरब डॉलर (करीब 650 अरब रुपये) से ज्यादा का निवेश किया है, जिससे बाजार में आई भारी गिरावट को संभालने में मदद मिली है।
टेक और सेमिकंडक्टर्स कंपनियों के शेयरों पर आधारित स्टार मार्केट इंडेक्स में जुलाई की शुरुआत से 25 फीसदी की बड़ी गिरावट आई थी।
इस वजह से बाजार को 4,000 अरब युआन (करीब 14,000 अरब रुपये) से ज्यादा का नुकसान हुआ क्योंकि दुनियाभर के टेक स्टॉक्स में भी गिरावट देखी गई थी।
CRHC ने किया 700 अरब रुपये से ज्यादा का निवेश
CRHC ने 50 अरब युआन (करीब 700 अरब रुपये) से ज्यादा का निवेश किया है। इस रकम का उपयोग शेयरों को वापस खरीदने और बड़ी सरकारी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए किया गया है।
दूसरी ओर, चाइना चेंगतोंग ने चीनी शेयरों में लगभग 10 अरब युआन (करीब 140 अरब रुपये) का अतिरिक्त निवेश किया है।
कंपनी ने बताया कि वह सरकारी कंपनियों, टेक कंपनियों और ETF में अपना निवेश बढ़ाती रहेगी। उसने यह भी कहा कि उन्हें चीन की अर्थव्यवस्था के भविष्य पर पूरा भरोसा है और वे देश के शेयर बाजार को स्थिर बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। दूसरी तरफ, CRHC ने बताया कि वे चीन के कैपिटल मार्केट्स के दीर्घकालिक भविष्य को लेकर आशावादी हैं।