कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ 10 रुपये महंगा, जानिए अब कितनी हुई कीमत
कमर्शियल LPG सिलेंडर अब पूरे देश में महंगे हो गए हैं। पिछले 2 महीने से लगातार गिर रहे दामों के बाद अब प्रति सिलेंडर लगभग 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। यह नई कीमत केवल कमर्शियल इस्तेमाल करने वालों पर लागू होंगी, जबकि घरेलू गैस के दाम फिलहाल पहले जैसे ही रहेंगे।
कोलकाता में सिलेंडर सबसे ज्यादा महंगा
यह बढ़ोतरी हर शहर में अलग-अलग है। कोलकाता में सबसे ज्यादा 12 रुपये का उछाल आया है, जिसके बाद वहां एक सिलेंडर 2,884 रुपये में मिल रहा है। चेन्नई में कीमत 10.5 रुपये बढ़कर 2,916.5 रुपये हो गई हैं, जबकि दिल्ली में 10 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दाम 2,747.5 रुपये तक पहुंच गए हैं। मुंबई में सबसे कम 9.5 रुपये का इजाफा हुआ है, जहां अब सिलेंडर 2,701 रुपये में मिलेगा।
पहले बढ़े थे 1,345 रुपये
पश्चिम एशिया में जब संकट अपने चरम पर था, तब कमर्शियल LPG के दाम करीब 1,345 रुपये तक बढ़ गए थे। हालांकि, बाद में हुई कटौतियों के चलते इनकी कीमतें फिर से कम हो गईं थीं। इन सब उतार-चढ़ावों के बीच घरेलू LPG के दामों में कोई बदलाव नहीं आया है।