AI एशिया में काम करने के तरीके में लाएगा बड़ा बदलाव
कोलियर्स की एक ताज़ा रिपोर्ट बताती है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पूरे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव लाने वाला है।
सर्वे में शामिल हर कंपनी का मानना है कि AI नई, खास तरह की नौकरियां पैदा करेगा, जिनके लिए अलग-अलग हुनर की जरूरत होगी। साथ ही ज्यादातर कंपनियों (लगभग 62 फीसदी) को लगता है कि इसके बाद प्रोजेक्ट आधारित या क्रॉस-फंक्शनल टीमें ज्यादा देखने को मिलेंगी।
AI से काम ज्यादा उत्पादक होगा
जहां 85 फीसदी कंपनियों का मानना है कि AI काम को और ज्यादा उत्पादक बना देगा, भले ही पारंपरिक नौकरियों में कमी आए, वहीं रिपोर्ट यह भी साफ करती है कि जोखिमों से बचने के लिए सोच-समझकर योजना बनाना बहुत जरूरी है।
भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया को तरक्की के लिए सबसे अच्छी जगहों के तौर पर देखा जा रहा है क्योंकि एक-तिहाई से ज्यादा कंपनियां कम लागत और अच्छे टैलेंट पूल की वजह से इन जगहों पर अपना कारोबार बढ़ाना चाहती हैं।