कोफोर्ज के अध्यक्ष ओम प्रकाश भट्ट ने क्यों छोड़ी कुर्सी? कंपनी के शेयर गिरे
कोफोर्ज के अध्यक्ष और स्वतंत्र निदेशक ओम प्रकाश भट्ट ने बुधवार (9 सितंबर) को इस्तीफा दे दिया। उनका इस्तीफा तुरंत प्रभावी हो गया। हालांकि, उनका कार्यकाल अप्रैल, 2027 तक तय था।
उन्होंने यह कदम तब उठाया, जब बोर्ड एक आंतरिक ऑडिट के संबंध में उनके जवाबों की समीक्षा कर रहा था। बोर्ड की समीक्षा में इस बात पर चिंता जताई गई थी कि BER पेश करते समय अध्यक्ष के प्रदर्शन का पूरा खुलासा नहीं किया गया था।
विवेक शर्मा बने अंतरिम अध्यक्ष
भट्ट ने कहा कि उन्होंने पद इसलिए छोड़ा क्योंकि स्व-मूल्यांकन समीक्षा को जिस तरह से संभाला गया, उस पर बोर्ड के साथ उनकी लगातार असहमति चल रही थी।
उन्होंने यह भी साफ किया कि पद छोड़ने की कोई और बड़ी वजह नहींं थी। नेतृत्व की इस उठा-पटक के बावजूद कोफोर्ज के शेयर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 1,941 रुपये पर बंद हुए, जो 6 महीने पहले के स्तर से काफी ऊपर है। फिलहाल, गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक विवेक शर्मा 31 जनवरी, 2027 तक अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर काम करेंगे।