कोल इंडिया का जुलाई में उत्पादन 8.4 फीसदी बढ़ा
कोल इंडिया ने जुलाई के लिए अपने आंकड़े जारी किए हैं। इस महीने कंपनी का कोयला उत्पादन 8.4 फीसदी बढ़कर 5.04 करोड़ मीट्रिक टन हो गया।
दूसरी तरफ, कोयले के ऑफटेक में पिछले साल के मुकाबले 17.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पता चलता है कि कंपनी के लिए यह महीना काफी शानदार रहा।
मिले-जुले रहे सहायक कंपनियों के नतीजे
कोल इंडिया की सहायक कंपनियों के नतीजे हालांकि, मिले-जुले रहे। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने जुलाई के उत्पादन में सबसे ज्यादा 56.9 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, वहीं SECL और ECL जैसी कंपनियों ने भी अच्छी बढ़त हासिल की, लेकिन सभी सहायक कंपनियों का प्रदर्शन एक जैसा नहीं रहा।
महानदी कोलफील्ड्स का उत्पादन 10 फीसदी से ज्यादा घट गया, जबकि उसके कोयले का ऑफटेक बढ़ा। अप्रैल से जुलाई तक के कुल आंकड़ों को देखें तो कोल इंडिया का कुल उत्पादन अभी भी 4.3 फीसदी कम है, लेकिन कोयले का उठाव पहले से ज्यादा हो रहा है।
यह संकेत देता है कि शायद बाजार में मांग बदल रही है या कंपनी अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है।