LOADING...
दिल्ली: 2 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, एक रुपये प्रति किलो हुई महंगी
दिल्ली में CNG के दाम में बढ़ोतरी हुई है

दिल्ली: 2 दिन में दूसरी बार बढ़े CNG के दाम, एक रुपये प्रति किलो हुई महंगी

लेखन आबिद खान
May 17, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

आम लोगों को एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। दिल्ली में CNG की कीमतों में एक रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है। 2 दिन में ये दूसरी बार है, जब CNG की कीमतें बढ़ी हैं। इससे पहले 15 मई को CNG के दामों में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया था। अब राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में CNG के दाम 80 रुपये प्रति किलो से ज्यादा हो गए हैं।

दाम

अब कहां-कितने हुए दाम?

बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक किलोग्राम CNG की कीमत 80.09 रुपये हो गई है। वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में प्रति किलोग्राम CNG की कीमत 88.70 रुपये हो गई है। इसके अलावा गुरुग्राम में CNG के दाम 85.12, मुजफ्फरनगर में 88.58 और मेरठ में 88.58 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। ये पहली बार है, जब दिल्ली में CNG की कीमतें 80 रुपये प्रति किलोग्राम को पार कर गई हैं।

पेट्रोल

पेट्रोल-डीजल के भी बढ़े थे दाम

15 मई को पेट्रोल और डीजल के दाम में भी इजाफा देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 97.77 रुपये और 90.67 रुपये प्रति लीटर हो गए। ईरान युद्ध के चलते कच्चा तेल महंगा 50 प्रतिशत से भी ज्यादा महंगा हुई है। इसके चलते कीमतें और बढ़ने की आशंका है।

Advertisement