LOADING...
'पति पत्नी और वो दो' या 'करुप्पु'? जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने गाड़े झंडे
बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन किसका चला जादू?

'पति पत्नी और वो दो' या 'करुप्पु'? जानें दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किसने गाड़े झंडे

May 17, 2026
11:16 am

क्या है खबर?

इस वीकेंड सिनेमाघरों में 3 अलग-अलग जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। आयुष्मान खुराना की 'पति पत्नी और वो दो', साउथ की दमदार 'करुप्पु' और सस्पेंस ड्रामा 'आखिरी सवाल' सिनेमाघरों में आमने-सामने हैं। शुक्रवार की धीमी शुरुआत के बाद हर किसी की नजरें शनिवार यानी दूसरे दिन की कमाई पर टिकी थीं। तो चलिए जानते हैं कि वीकेंड के इस अहम दिन दर्शकों ने किस फिल्म पर सबसे ज्यादा प्यार लुटाया और किसने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी।

मु1मे

'पति पत्नी और वो दो' की बढ़ी कमाई

आयुष्मान, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' को वीकेंड का फायदा मिला है। शुक्रवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। इसके बाद शनिवार को फिल्म के कारोबार में ठीक-ठाक बढ़त देखी गई। इसने दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए। लिहाजा 2 दिनों में भारत में फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई अब 9.75 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

करुप्पु

'करुप्पु' का बॉक्स ऑफिस धमाका

सूर्या और तृषा कृष्णन अभिनीत साउथ फिल्म 'करुप्पु' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। पहले दिन 15.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन (शनिवार) जबरदस्त उछाल के साथ 23.40 करोड़ रुपये का कोराबर किया है। 2 दिन में भारत में इस फिल्म ने कुल 38.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। उधर 'करुप्पु' ने दुनियाभर में 66.04 करोड़ रुपये से ज्यादा की तूफानी कमाई कर ली है

Advertisement

आखिरी सवाल

दर्शकों के लिए तरस रही 'आखिरी सवाल'

उधर संजय दत्त की राजनीतिक ड्रामा फिल्म 'आखिरी सवाल' को बॉक्स ऑफिस पर ठंडी शुरुआत मिली है। संवेदनशील मुद्दों पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली, लेकिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में ये नाकाम रही। फिल्म ने पहले दिन 40 लाख रुपये कमाए, जबकि दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़कर 73 लाख रुपये पहुंची। 2 दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 1.13 करोड़ रुपये हो पाया है। फिल्म में संजय ने एक प्रोफेसर का किरदार निभाया है।

Advertisement