चीन में निर्यात पर निर्भर AI कंपनियों के शेयर 36 फीसदी उछले, घरेलू बाजार में फिसड्डी
चीन के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसी कंपनियां जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पकड़ बना रही हैं, उन्होंने घरेलू बाजार पर टिकी कंपनियों को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
इस साल जिन चीनी टेक कंपनियों का निर्यात का कारोबार मजबूत था, उनके शेयर 36 फीसदी ऊपर चढ़ गए, जबकि केवल देश के बाजार पर ध्यान देने वाली कंपनियों के शेयर में केवल 9 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई। यह बड़ा अंतर इसलिए सामने आया है क्योंकि चीन सरकार अब अपने देश में ही AI तकनीक बनाने पर काफी जोर दे रही है। इस वजह से घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है और कंपनियों का मुनाफा भी कम होता जा रहा है।
घरेलू बाजार में घट रहा मुनाफा
अधिकतर निर्यात से कमाई करने वाली जोंगजी इनोलाइट और ईऑप्टोलिंक जैसी फर्में के शेयरों में इस साल लगभग 50 फीसदी का जोरदार उछाल देखने को मिला है। इसकी वजह AI की वैश्विक स्तर पर बढ़ती मांग है।
दूसरी तरफ, मुख्य रूप से चीनी बाजार में ही सक्रिय मूर थ्रेड्स और सेंसटाइम जैसी कंपनियां के शेयरों में गिरावट आई है।
ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि घरेलू बाजार में अब जबरदस्त भीड़ हो गई है और मुनाफा लगातार कम हो रहा है।