डीपसीक पहले फंडिंग राउंड की कर रही तैयारी, करीब 5,500 अरब रुपये तक पहुंच जाएगा मूल्यांकन
चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्टार्टअप डीपसीक अपने पहले फंडिंग राउंड में करीब 7.4 अरब डॉलर (करीब 700 अरब रुपये) जुटाने का लक्ष्य रखा है। अगर, उसे यह फंडिंग मिल जाती है तो इसका मूल्यांकन 59 अरब डॉलर (करीब 5,500 अरब रुपये) तक पहुंच सकती है।
पिछले साल जब डीपसीक के V3 और R1 मॉडल सामने आए, तब पूरी दुनिया ने देश की AI क्षमता को पहचाना। इन मॉडल्स ने अमेरिका की उन धारणाओं को भी चुनौती दी, जिनमें वह चीन को AI में पीछे मानता था।
संस्थापक भी अपनी तरफ से लगा रहे पैसे
कंपनी के संस्थापक लियांग वेनफेंग अपनी तरफ से करीब 3 अरब डॉलर (करीब 280 अरब रुपये) का बड़ा निवेश कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दिग्गज टेक कंपनी टेनसेंट और बैटरी बनाने वाली बड़ी कंपनी कैटल डीपसीक को फंड देने के लिए बातचीत कर रही हैं। इसके अलावा, नेटईज, जेडी डाॅट कॉम और चीन का राष्ट्रीय AI फंड भी फंडिंग के आखिरी दौर की बातचीत में लगे हुए हैं। यह भारी समर्थन चीन की उस कोशिश को दिखाता है, जहां वह नए विचारों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के सहारे अपना खुद का एक दमदार AI सेक्टर खड़ा करना चाहता है।